Home
सिद्ध शाबर मंत्र (मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र): Powerful Siddha Shabar Mantra
साबर मंत्र हिंदी में / Shabar Mantra in Hindi
साबर मंत्रो(Shabar Mantra) की शक्ति से आज भी लगभग बहुत से लोग अनजान है | बहुत से लोगो को साबर मन्त्र की महिमा का नहीं पता है परन्तु जिनके पास साबर मंत्रो का आशीर्वाद होता है वो अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेते है सबसे पहले भगवान् शिव ने माता पार्वती को साबर मंत्रो(Shabar Mantra) के बारे में बताया था और उनकी वार्ता में साबर मंत्रो की ताकत और लाभ का भी उल्लेख मिलता है
सनातन धर्म में सभी मन्त्र संस्कृत भाषा में होते है जिनका सही उच्चारण व् उपयोग सभी लोगो के लिए सम्भव नहीं होता है इनका उपयोग सिर्फ वाही व्यकित कर सकता है जो संस्कृत भाषा में उतीर्ण हो जबकि साबर मन्त्र स्थानीय ग्रामीण लहजे व् बोलियों ले लिखे गये है और इन मंत्रो का उच्चारण भी सथानीय भाषा में ही किया जाता है इसलिए एक आम व्यकित भी साबर मंत्रो का उपयोग अपने जीवन को सफल बनाने में कर सकता है
भगवान् शिव में बहुत सी अद्भुत शमताओ में से एक साबर मन्त्र(Shabar Mantra in hindi) विकसित करना भी है जिसको भगवान् शिव ने माता पार्वती को भी बताया था | बाद में गुरु गोरखनाथ जी द्वारा सभी देवताओ की साधना करने के बाद यह ज्ञान अर्जित किया और साबर मंत्रो का निर्माण शुरू किया |
गुरु गोरखनाथ जी ने जन कल्याण के लिए साबर मंत्रो को आम इंसानों के जीवन में आने वाली सभी समस्याओ को देखते हुए अपनी साबर विद्या को लोगो को सिखाना और बताना शुरू कर दिया जिससे जो व्यक्ति शुद्ध संस्कृत में मंत्रो की कृपा प्राप्त नहीं कर पा रहे थे वो भी साबर मंत्रो के द्वारा आसानी से देवताओ की कृपा पा सकने में सक्षम हो रहे थाई
साबर मंत्रों(Shabar Mantra) में इतनी ताकत है कि यदि सिर्फ यह बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं तो वह कार्य पूर्ण हो जाता है सागर मंत्रों की सबसे खास बात कि यह स्थानीय भाषा में होते हैं जिसका उच्चारण करने में भी कोई समस्या नहीं आती गुरु गोरखनाथ जी द्वारा साबर मंत्रों की रचना के बाद
अपनी साबर विद्या आमजन के नाम कर दीजिए जिसका उपयोग करने के बाद लोगों के जीवन में आश्चर्यजनक रूप से चेंज आना शुरू हुआ साबर मंत्रों की संरचना बिल्कुल ही आसान होती है जिसको आसानी से पढ़ा बोला जा सकता है
साबर मंत्रों का उपयोग हमेशा गुरु की आज्ञा से ही करना चाहिए क्योंकि साबर मंत्रों में इतनी ताकत होती है कि जिसको हमारा शरीर सहन नहीं कर पाता जिसकी वजह से कई बार हमारा फायदे की वजह नुकसान होना शुरू हो जाता है इसलिए साबर मंत्रों की विद्या और ज्ञान हमेशा गुरु से ही प्राप्त करना चाहिए
साबर मंत्र(Shabar Mantra) की भाषा :
साबर मंत्र को प्राकृतिक मंत्र भी कहा जाता है क्योंकि साबर मंत्र संस्कृत में नहीं बोली जाती है स्थानीय भाषा में बोले जाते हैं जिनका अनुवाद भी बिल्कुल आसान होता है यह मंत्र आम बोलचाल की भाषा में होते हैं हालांकि साबर मंत्रों में संस्कृत कन्नड़ मलयालम हिंदी इत्यादि भाषाओं का भी समावेश मिलता है सामान्यता साबर मंत्र हिंदी भाषा में ही मिलते हैं परंतु कुछ मंत्रों में उर्दू के शब्दों का भी समावेश मिलता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें